फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में मोबिल स्टोर में लगी भीषण आग, दो दर्जन अग्निशमन की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Sat, 03 Feb 2024 11:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मोबाइल गोदाम में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपट ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा गोदाम धू धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन
पटना में लगी भयंकर आग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के बाईपास थाना के इंद्रलोक नगर में शनिवार की देर रात मोबाइल गोदाम में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपट ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा गोदाम धू धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर अपने-अपने सामान को बचाने में जुट गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बाईपास थाना के साथ-साथ फायर ब्रिगेड गाड़ी को दी।

विज्ञापन


दो दर्जन अग्निशमन गाडियाँ पहुंची 
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सिटी, दानापुर, लोदीपुर, फुलवारी शरीफ, कंकड़बाग, सचिवालय थाना के फायर ब्रिगेड की लगभग दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि पास जाकर आग को बुझाने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लोग अपने-अपने घरों से आग को बुझाने के लिए पाइप लगाकर पानी फेंकना शुरू कर दिये।

धुआं निकलने पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना 
स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की देर रात इंद्रलोक नगर स्थित एक मोबिल की दुकान है, जहां से लोगों ने तेजी से धुआं निकलते हुए देखा। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। धीरे-धीरे धुएं ने भीषण आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा स्टोर रूम जलने लगा। लोगों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी फेंकना शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर अग्नि शमन दस्ते की लगभग दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग किस कारण से लगी इस बात को पुलिस पता लगाने में जुट गई है। बाईपास थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें