फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : गया में युवक का मर्डर; अपराधियों ने गला रेतकर युवक को मार डाला, लाश को सड़क किनारे छोड़ा

Sat, 09 Mar 2024 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया में अपराधियों ने धारदार हथियार से एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक की हत्या कर सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गया। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची और छानबीन कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। लेकिन, अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह पूरा मामला शनिवार की सुबह बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप की है।

विज्ञापन

 
शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया
मिली जानकारी के मुताबिक, बेलागंज थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव के समीप अपराधियों ने एक युवक का गला रेत कर हत्या कर शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो बेलागंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। जांच के दौरान देखा गया कि युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

युवक के गला धारदार हथियार से रेता गया
पुलिस ने घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में बेलागंज थाने की पुलिस ने बताया कि फतेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है। जांच पड़ताल के दौरान युवक के गला धारदार हथियार से रेता गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है। मृतक की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का माने तो अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए युवक का हत्या कर शव को फतेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें