फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election : चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के बाद तेजस्वी का दावा, कहा- पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं

Sat, 20 Apr 2024 09:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने कहा- हमने कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। भाजपा वालों ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। 
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के बाद सियासत तेज हो गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले चरण में कोई लड़ाई नहीं है। हमने कई बार कहा है कि बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। बिहार की जनता के लिए इनलोगों ने (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) कुछ नहीं किया है। बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार का एक इंजन भ्रष्टाचार में है और दूसरा अपराध में है। इन लोगों ने 17 साल में कुछ नहीं किया। हमने 17 महीने में कर दिखाया है। 

विज्ञापन


पहले दिन ही इनकी फिल्म फ्लॉप हो गई
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में कुछ और कहा था, वह पूरा नहीं हो पाया। 2019 में जो वादा किया, वह भी पूरा नहीं हो पाया। 2024 में 400 पार कर रहे थे लेकिन पहले दिन ही इनकी फिल्म फ्लॉप हो गई। जनता ऊब चुकी है इनके जुमलोंं और झूठे वादों से। इस बाद तो अद्भुत है। इनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का जिक्र तक नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं में से किसी ने भी विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग नहीं की। 

अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो...
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो विशेष राज्य का दर्जा के साथ विशेष पैकेज भी देंगे। विशेष पैकेज के तहत एक लाख 60 हजार करोड़ दिया जाएगा। यानी एक लोकसभा के लिए चार हजार करोड़ रुपये दिया जाएगा। हमलोग जानते हैं बिहार में किस चीज की जरूरत है। 17 महीने में हमलोगों ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। जनता भी जान चुकी है। इस बार का चुनाव लोकल मुद्दों पर हो रहा है। लोकल मुद्दा बिहार में हावी है। इसपर ही लोकसभा चुनाव हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें