फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: हेडमास्टर ने की कक्षा चार की मासूम से छेड़खानी, ग्रामीणों ने पीटा

Sun, 19 Sep 2021 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
रेप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार जिले से हेडमास्टर द्वारा कक्षा चार की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां के पिपरी बहियार प्राथमिक विद्यालय में स्कूल के हेडमास्टर ने 12 साल की मासूम को अकेला पाकर छेड़खानी की, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हेडमास्टर को किसी तरह बचाया। पुलिस का कहना है कि हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


छात्रा के गाल पर काटा 
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हेडमास्टर ने छात्रा को कमरे में अकेला पाकर छेड़खानी शुरू कर दी और उसके गाल पर भी काटा। यह देख ग्रामीण भड़क गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है। हरकत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया, खुद को बचाने के लिए हेडमास्टर ने खुद को स्कूल के एक कमरे में बंद कर लिया। 

छात्रा का करवाया जा रहा मेडिकल 
कटिहार की एएसपी रश्मी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही हेडमास्टर को पुलिस कस्टडी में रखा गया है, वहीं छात्रा का मेडिकल करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया और मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें