फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में आग लगने से लाखों का सामान जला, रात में नींद खुलने से घर वालों को चला पता

Sun, 17 Sep 2023 10:19 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के नरकटियागंज में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सोए हुए परिजनों की रात में गर्मी लगने से नींद खुली, तब आग लगने की घटना का पता चला। 
विज्ञापन
आग लगने से घर समेत लाखों का सामान जलकर हुआ राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज में आग लगने से घर समेत घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। घटना नरकटियागंज के हरदी टेड़ा पंचायत के हरदी टेड़ा गांव की है। इस अगलगी की घटना में हरदी टेड़ा गांव निवासी हरिंदर राऊत का घर और सामान जलकर लाखों का नुक़सान हुआ है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित हरिंदर राउत ने बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। देर रात उनके घर में आग लग गई। आग की गर्मी से घरवालों की नींद खुली तो देखा सारे घर में आग लगी है। किसी तरह भागकर अपनी और अपने परिवार की जान बचाई। उसके बाद गांव वाले एकत्र हुए और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। जबतक अग्निशमन अधिकारी वहां पहुंचते तब-तक सारा घर जलकर खाक हो गया था। हालांकि अग्निशमन दस्ता ने पहुंचकर आग पर काबू पाते हुए आसपास बने अन्य फुसनुमा घरों को जलने से बचा लिया।

पीड़ित हरिंदर राऊत ने बताया कि इस आग लगने की घटना में उनका घर और घर में रखा 20 हजार नगद, खाद्य सामग्री समेत लाखों का नुकसान हुआ है।  उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अंचल प्रशासन और पुलिस को दी गई है। सीओ राहुल कुमार ने बताया कि सूचना पर अंचल कर्मियों को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। आग कैसे लगी उसके कारणों का पता लगाया जाएगा। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके लिए विभाग को लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें