फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: DMCH में इलाज कराने आए मरीज के परिजन को दबंग चाय दुकानदार ने पीटा; मामूली सी शिकायत करने पर हुआ नाराज

Wed, 13 Dec 2023 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: दरभंगा में डीएमसीएच के गेट पर दबंग चाय दुकानदार ने मरीज के परिजनों को जमकर पीट दिया। दुकानदार मक्खी वाली चाय के पैसे मांग रहा था, जबकि ग्राहक दूसरी चाय। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
मामला सुलझाने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र निवासी राम बाबू सहनी डीएमसीएच ओपीडी में अपनी अपनी मां शैल देवी और पत्नी राठो देवी को दिखाने आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद उन्हें मेडिसिन विभाग के गेट पर चाय पीना मंहगा पड़ गया। चाय में मक्खी होने की शिकायत करने पर दुकानदार ने मरीज सहित परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रामबाबू सहनी अपनी मां और पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के बाद हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के गेट के पास फुटपाथ पर स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार द्वारा चाय दिए जाने पर उसमें गिरी मक्खी देखकर चाय पीने से मना कर दिया। इसके बाद रामबाबू दुकानदार से दूसरी चाय देने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर दुकानदार भड़क गया और दबंगई दिखाते हुए वह दूसरी चाय देने से इनकार कर दिया। साथ ही पहले दी गई मक्खी वाली चाय के पैसे लेने पर अड़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस होते-होते मारपीट होने लगी।
 
इस घटना के दौरान सुरक्षा के लिए गेट पर तैनात डीएमसीएच के सुरक्षा गार्ड बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। मदद के लिए किसी को आगे नहीं आते देख रामबाबू सहनी ने डायल 112 पर फोन कर दिया।
विज्ञापन

 
कुछ मिनटों में डायल 112 पुलिस की दो गाड़ियां डीएमसीएच पहुंच गईं। फिर घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने परिजन की पिटाई करने के आरोप में चाय दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस हिरासत में बेटे को देखते ही चाय दुकानदार की मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। काफी मशक्कत के बाद उसे होश में लाया जा सका। वहीं, रामबाबू सहनी चाय दुकानदार के खिलाफ पुलिस आवेदन देने को तैयार नहीं हुए। आवेदन नहीं मिलने पर पुलिस ने भी कड़ी चेतावनी देकर चाय दुकानदार को छोड़ दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें