फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Electricity Rate : बिजली की बढ़ी दरें सब्सिडी बगैर किस घर पर कितना प्रभाव डालेंगी, सबकुछ जानें यहां

Thu, 23 Mar 2023 08:09 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Power Tariff : बिहार में विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली की नई दरें तय कर दी हैं। यह सब्सिडी की सरकारी घोषणा के बाद लागू होगा। ऐसे में 'अमर उजाला' आम उपभोक्ताओं की सात प्रमुख श्रेणियों पर आयोग के ताजा फैसले का पूरा हिसाब-किताब सामने ला रहा है।
विज्ञापन
बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...शहरी क्षेत्र पर प्रभाव समझें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर बढ़ाने की कंपनियों की दलीलों और राहत के लिए उपभोक्ताओं की मांग पर विमर्श के बाद गुरुवार को 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होने वाली बिजली दरों की घोषणा कर दी। इन दरों में राज्य के अनुदान, यानी सब्सिडी का जिक्र नहीं है। मतलब, सब्सिडी का फैसला आने के बाद असल में पता चलेगा कि उपभोक्ताओं की जेब पर कितना प्रभाव पड़ेगा। एक लाइन में यह है कि दरें 24.1 प्रतिशत बढ़ीं, लेकिन यह एक आम उपभोक्ता कैसे समझे! इसलिए, ‘अमर उजाला’ ने आम उपभोक्ताओं की प्रमुख सात श्रेणियों पर आयोग के ताजा फैसले का पूरा हिसाब-किताब सामने ला रहा है। राज्य के ज्यादातर उपभोक्ता इन्हीं श्रेणियों के तहत बिजली का उपयोग करते हैं। सब्सिडी की घोषणा होगी तो उसका अंदाजा भी इस हिसाब से निकाला जा सकेगा।

विज्ञापन


::कुटीर ज्योति::
गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहे परिवारों के लिए यह कनेक्शन होता है। यह शुरुआत में झोपड़ी या कच्चे मकान के लिए कनेक्शन था, हालांकि इंदिरा आवास वाले BPL को भी इसी श्रेणी में बिजली मिल रही है। एक वक्त में 250 वाट से कम बिजली जलाने और महीने में 50 यूनिट से कम खपत करने वाले को कुटीर योजना का कनेक्शन मिलता है। 50 यूनिट से ज्यादा खपत पर घेरलू सेवा-1 (ग्रामीण) या घरेलू सेवा-2 (शहरी) का रेट प्रभावी होगा। 

  • फिक्स्ड चार्ज था 10 रुपये माहवार, अब 20 रुपये माहवार
  • एनर्जी चार्ज 6.10 रुपये की जगह अब 7.57 रुपये प्रति यूनिट

बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...पूरे प्रभाव को समझें। - फोटो : अमर उजाला
::शहरी कनेक्शन शहरी (DS-1)::
ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे। 
फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹20 माहवार, अब ₹40 माहवार
  • एनर्जी चार्ज (1) 0-50 यूनिट ₹6.10 (2) 51-100 यूनिट तक ₹6.40 (3) 100+ यूनिट ₹6.70 था
  • अब, एनर्जी चार्ज 0-50 यूनिट में ₹7.57 रुपये और 50+यूनिट में ₹8.11
::घरेलू कनेक्शन शहरी (DS- 2)::
शहरी क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे।
  • फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹40 माहवार, अब ₹80 माहवार
  • एनर्जी चार्ज (1) 0-100 यूनिट ₹6.10 (2) 101-200 यूनिट तक ₹6.95 (3) 200+ यूनिट ₹8.05 था
  • अब,  एनर्जी चार्ज 0-100 यूनिट में ₹7.57 रुपये और 100+यूनिट में ₹9.10

बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...प्लान के हिसाब से प्रभाव देखें। - फोटो : अमर उजाला
::घरेलू कनेक्शन शहरी (DS- 2) वैकल्पिक::
शहरी क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें एक ही स्लैब है। एक तरह से यह मोबाइल के अनलिमिटेड प्लान जैसा है।
  • फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹40 माहवार, अब ₹80 माहवार
  • एनर्जी चार्ज कितना भी यूनिट इस्तेमाल करें, ₹7.40 प्रति यूनिट रेट लागू है।
  • अब,  एनर्जी चार्ज ₹9.18 प्रति यूनिट होगा।

::गैर-घरेलू ग्रामीण (NDS-1)::
ग्रामीण क्षेत्र के गैर-घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। घरेलू, कृषि या औद्योगिक को छोड़ सभी बाकी कनेक्शन- जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस, शॉप, ऑफिस आदि इसमें आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे। 
  • फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹30 माहवार, अब ₹60 माहवार
  • एनर्जी चार्ज (1) 1-100 यूनिट ₹6.40 (2) 101-200 यूनिट तक ₹7.00 (3) 200+ यूनिट ₹7.55 था
  • अब,  एनर्जी चार्ज 1-100 यूनिट में ₹7.94 रुपये और 101+यूनिट में ₹8.36
 
विज्ञापन

बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...गांवों में प्रभाव को समझें। - फोटो : अमर उजाला
::गैर-घरेलू शहरी (NDS-2)::
शहरी क्षेत्र के गैर-घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। घरेलू, कृषि या औद्योगिक को छोड़ सभी बाकी कनेक्शन- जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस, शॉप, ऑफिस आदि इसमें आते हैं।
0.5 किलोवाट लोड तक
  • फिस्क्ड चार्ज था प्रति माह ₹100, अगले वित्त वर्ष से ₹200 माहवार
  • एनर्जी चार्ज कितना भी यूनिट इस्तेमाल करें, ₹6.35 प्रति यूनिट रेट लागू है। अब ₹7.88 प्रति यूनिट।
0.5 किलोवाट से 70 किलोवाट लोड तक
  • फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹180 माहवार, अब ₹300 प्रति माह
  • एनर्जी चार्ज (1) 1-100 यूनिट ₹6.35 (2) 101-200 यूनिट तक ₹6.85 (3) 200+ यूनिट ₹7.40 था
  • अब,  एनर्जी चार्ज 1-100 यूनिट में ₹7.88 रुपये और 100+यूनिट में ₹9.08
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें