सीवान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर से बिहार आई ट्रेन की एक बोगी से बरामद विस्फोटक की जांच की गई। इसमें 20 KG बारूद और मितियां और स्टील के छोटे-छोटे प्लेट भी बरामद हुए। बम निरोधक दस्ता के स्पेशल टीम में सब इंस्पेक्टर प्रसनजीत भावमिक ने इसकी पुष्टि की। एक्सपर्ट की मानें तो इतने मात्रा में कई विस्फोटक बनाए जा सकते हैं। यह सामग्री काफी घातक हैं। इनमें घर्षण से भी विस्फोट हो सकता है। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं होने से राहत है।
क्या बिहार को दहलाने की साजिश रची जा रही है
इधर, 20 KG बारूद की सुरक्षा के बाद अलर्ट जारी कर दी गई। रेलवे, बिहार पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरे बिहार में लगातार सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। यह विस्फोटक कहां और किसने रखा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। गृह मंत्रालय भी इस मामले को मॉनिटर कर रही है। सूत्रों की मानें तो स्पेशल टीम इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। टीम यह पता लगा रही है कि विस्फोटक किसने और क्यों रखे। क्या बिहार को दहलाने की साजिश रची जा रही है? क्या बिहार में ही किसी 20 KG बारूद की डिलवरी मांगी थी? इन सवाल पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।