बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...पूरे प्रभाव को समझें।
- फोटो : अमर उजाला
::शहरी कनेक्शन शहरी (DS-1)::
ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे।
फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹20 माहवार, अब ₹40 माहवार
- एनर्जी चार्ज (1) 0-50 यूनिट ₹6.10 (2) 51-100 यूनिट तक ₹6.40 (3) 100+ यूनिट ₹6.70 था
- अब, एनर्जी चार्ज 0-50 यूनिट में ₹7.57 रुपये और 50+यूनिट में ₹8.11
::घरेलू कनेक्शन शहरी (DS- 2)::
शहरी क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे।
- फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹40 माहवार, अब ₹80 माहवार
- एनर्जी चार्ज (1) 0-100 यूनिट ₹6.10 (2) 101-200 यूनिट तक ₹6.95 (3) 200+ यूनिट ₹8.05 था
- अब, एनर्जी चार्ज 0-100 यूनिट में ₹7.57 रुपये और 100+यूनिट में ₹9.10
बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...प्लान के हिसाब से प्रभाव देखें।
- फोटो : अमर उजाला
::घरेलू कनेक्शन शहरी (DS- 2) वैकल्पिक::
शहरी क्षेत्र के घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। इसमें एक ही स्लैब है। एक तरह से यह मोबाइल के अनलिमिटेड प्लान जैसा है।
- फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹40 माहवार, अब ₹80 माहवार
- एनर्जी चार्ज कितना भी यूनिट इस्तेमाल करें, ₹7.40 प्रति यूनिट रेट लागू है।
- अब, एनर्जी चार्ज ₹9.18 प्रति यूनिट होगा।
::गैर-घरेलू ग्रामीण (NDS-1)::
ग्रामीण क्षेत्र के गैर-घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। घरेलू, कृषि या औद्योगिक को छोड़ सभी बाकी कनेक्शन- जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस, शॉप, ऑफिस आदि इसमें आते हैं। इसमें अबतक तीन स्लैब हैं। अगले वित्तीय वर्ष से दो स्लैब हो जाएंगे।
- फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹30 माहवार, अब ₹60 माहवार
- एनर्जी चार्ज (1) 1-100 यूनिट ₹6.40 (2) 101-200 यूनिट तक ₹7.00 (3) 200+ यूनिट ₹7.55 था
- अब, एनर्जी चार्ज 1-100 यूनिट में ₹7.94 रुपये और 101+यूनिट में ₹8.36
बिहार में बिजली महंगी, दरें बढ़ीं...गांवों में प्रभाव को समझें।
- फोटो : अमर उजाला
::गैर-घरेलू शहरी (NDS-2)::
शहरी क्षेत्र के गैर-घरेलू कनेक्शन इस श्रेणी में आते हैं। घरेलू, कृषि या औद्योगिक को छोड़ सभी बाकी कनेक्शन- जैसे स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, गेस्ट हाउस, शॉप, ऑफिस आदि इसमें आते हैं।
0.5 किलोवाट लोड तक
- फिस्क्ड चार्ज था प्रति माह ₹100, अगले वित्त वर्ष से ₹200 माहवार
- एनर्जी चार्ज कितना भी यूनिट इस्तेमाल करें, ₹6.35 प्रति यूनिट रेट लागू है। अब ₹7.88 प्रति यूनिट।
0.5 किलोवाट से 70 किलोवाट लोड तक
- फिस्क्ड चार्ज था प्रति किलोवाट ₹180 माहवार, अब ₹300 प्रति माह
- एनर्जी चार्ज (1) 1-100 यूनिट ₹6.35 (2) 101-200 यूनिट तक ₹6.85 (3) 200+ यूनिट ₹7.40 था
- अब, एनर्जी चार्ज 1-100 यूनिट में ₹7.88 रुपये और 100+यूनिट में ₹9.08