फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थिति में राजद नेता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 17 Jul 2024 11:59 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज जिले में संदिग्ध परिस्थिति में राजद नेता की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राजद नेता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में आरजेडी नेता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है। पूरा मामला गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास स्थित राजवाही गांव का बताया जाता है। मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के मशान थाना गांव निवासी झूलन यादव के 26 वर्षीय बेटा सुनील यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि सुनील बाइक पर सवार होकर मंगलपुर की तरफ गया था। इसी बीच गोपालगंज और बेतिया जिले के बॉर्डर पर राजवाही गांव के पास एक अन्य बाइक सवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बाइक सवार ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना की सूचना बेतिया जिले के नौतन थाना की डायल 112 की पुलिस टीम को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के टीम घायल युवक को लेकर तत्काल बेतिया सदर अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने सुनील को प्राथमिक उपचार में ही मृत घोषित कर दिया।

वहीं, परिजनों ने डायल 112 की टीम पर भी नाराजगी जाहिर किया है। परिजनों का कहना है कि सूचना पाकर हमलोग बेतिया अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी भागने लगे। हम लोगों ने उनसे एंबुलेंस बुलाने की मांग की लेकिन नहीं बुलाया। परिजनों के मुताबिक, पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। वहीं, परिजन सुनील की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर कार्रवाई की जाए, क्योंकि पुलिस की भूमिका हमें संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


वहीं, युवा आरजेडी के जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि सुनील कुमार यादव मशान थाना पंचायत के राजद पंचायत अध्यक्ष थे। उनकी हत्या राजनीतिक कारणों से हुई है। लिहाजा हम लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। साथ ही डायल 112 के पुलिसकर्मी की मिलीभगत की भी जांच हो।

वहीं, इस मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, कि मामला संदिग्ध लग रहा है। एक्सीडेंट की संभावना दिख रही है। फिलहाल, परिजनों के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें