फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तेजस्वी यादव के नहीं आने पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया यह जवाब, राजभवन में आमंत्रित किया गया था

Fri, 26 Jan 2024 05:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजभवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय सिन्हा मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से बात करते दिखे इसके बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज मच गई। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव राजभवन जाने का अपना फैसला बदल दिया। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन पहुंचे। उनके साथ जदयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विजय सिन्हा मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से बात करते दिखे इसके बाद सियासी गलियारे में हलचल तेज मच गई। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव राजभवन जाने का अपना फैसला बदल दिया। हालांकि तेजस्वी की पार्टी राजद की ओर से शिक्षा मंत्री आलोक मेहता राजभवन पहुंचे।

विज्ञापन




यह कहते हुए सीएम हाउस चले गए नीतीश कुमार
इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब राजभवन से बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे सवाल पूछा कि तेजस्वी यादव राज भवन क्यों नहीं आए तो मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो नहीं आए हैं उनसे ही पूछिए। गठबंधन में सब ठीक है? इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने जवाब नहीं दिया। मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में बैठ गए और राज भवन से मुख्यमंत्री आवास की ओर चले गए। इतना ही नहीं इससे पहले भी गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आमने-सामने हुए लेकिन दोनों नेताओं के बीच बातचीत नहीं हुई।  

अचानक तेजस्वी ने बदला फैसला, आलोक मेहता पहुंचे
गणतंत्र दिवस समारोह के बाद हर साल राज्यपाल द्वारा भोज का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी सियासी दल के प्रमुख नेताओं को राज्यपाल टी पार्टी पर आमंत्रित करते हैं। राजभवन की ओर से टी पार्टी पर सभी दलों को आमंत्रण दिया गया था। भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा और जदयू की ओर से मंत्री अशोक चौधरी शामिल हुए। वहीं राजद सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव राजभवन की ओर आ रहे थे। उनके गार्ड भी तैयार हो गए थे लेकिन अचानक उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। इसके बाद शिक्षा मंत्री आलोक मेहता राजभवन पहुंचे। इधर, तेजस्वी यादव ने राजभवन नहीं आने पर राजनैतिक पंडितों ने कहा कि तेजस्वी यादव का नहीं आना कई बातों की ओर इशारा करता है। मतलब साफ है कि जो अटकलें लगाई जा रही है, उसके पीछे सच्चाई जरूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें