फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board Topper: मां की प्रेरणा ने बनाया टॉपर, सेना में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं खगड़िया की सानिया

Sun, 31 Mar 2024 05:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

सानिया ने बताया कि वह जब पढ़ाई में निराश होती थी तो उसकी मां हौसला देती थीं। मैं आगे एनडीए की तैयारी करेगी। भारतीय सेना में जाकर मैं देश की सेवा करना चाहती हूं। 
विज्ञापन
टॉपर सानिया अपने परिवार के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले की बेटी ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर और बिहार में छठा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। अब वह एनडीए में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं। हम बात कर रहे हैं खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र स्थित मथुरापुर (भगत-टोला) निवासी राकेश रौशन की 17 वर्षीय पुत्री सानिया कुमारी की। जिसने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक पाकर जहां बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया है और खगड़िया जिला की टॉपर भी बनी हैं। गौरतलब है कि सानिया कुमारी के पिता मनरेगा में सिविल इंजीनियर हैं जो फिलहाल बेगूसराय में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन


मां की प्रेरणा ने जज्बा कायम रखा
चार बहन और एक भाई में अपने माता पिता की दुसरी पुत्री सानिया कुमारी ने बताया कि वह बचपन से अपने मां की चहेती रही हैं। तमाम दिक्कतों के बावजूद उनकी मां ने सभी भाई बहन को बड़े ही लाड और प्यार से रखा। वहीं सानिया की बड़ी बहन सिमरन कुमारी ने भी मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान पाया है। जिसको 468 अंक प्राप्त हुए हैं। सानिया ने बताया कि वह जब पढ़ाई में निराश होती थी तो उसकी मां हौसला देती थीं। जिसके कारण वह अपने माता पिता के उम्मीदों पर सही साबित हुईं।

एनडीए से देश सेवा की है तमन्ना
अपने आगे के लक्ष्य को लेकर सानिया कुमारी का रुख बेहद साफ है। सानिया ने बताया कि वह आगे एनडीए की तैयारी करेगी। जिसके द्वारा वह भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की तमन्ना रखती है। ऊधर सानिया की मां गुंजन माला रोशन ने बताया कि जिस समय उनके पति बेरोजगार थे उस समय बच्चों की परवरिश करना काफी मुश्किल होता था। लेकिन धीरे धीरे समय बदला और उनके पति को नौकरी मिल गई। मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके सभी बच्चे अपनी पैरों पर खड़े हों, ताकि बुढ़ापे में वे और उनके पति का सहारा ये सभी बन सके।
विज्ञापन


दिलखुश बना सकेंड टॉपर तो अभिषेक ने पाया तीसरा स्थान
बता दें कि एक तरफ जहाँ सानिया ने जिले में प्रथम स्थान पाया है, वहीं जिले के दो लड़कों ने द्वितीय एवम तृतीय स्थान पाने में सफलता पाई है। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोन्डीहा के दिलखुश कुमार ने 478 अंक लाकर द्वितीय स्थान पाया और उच्च विद्यालय भदास के अभिषेक कुमार ने 476 अंक के साथ तृतीय स्थान पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें