बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पहले ही दावा कर चुके हैं कि भाजपा पूरे 40 के 40 सीट जीतने वाली है। आगामी चुनाव को देखते हुए शनिवार देर शाम बिहार भाजपा ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है।
आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा है। इसके बाद लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। सभी एक अभी से ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गए हैं। बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद सियासत थोड़ी बदल गई है। हर दल वोट बैंक के हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की वोट पर सबकी नजर है। बिहार भाजपा भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पहले ही दावा कर दिया है कि भाजपा पूरे 40 के 40 सीट जीतने वाली है। उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्तााओं को एक-एक सीट पर पूरी तरह तैयार रहने की अपील भी की है। आगामी चुनाव को देखते हुए शनिवार देर शाम बिहार भाजपा ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है। आइए जानते हैं भाजपा ने किस सीट पर किन्हें प्रभारी नियुक्त किया है...