फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : परदेस से आये थे घर, उसी शाम सड़क हादसे में तीन दोस्तों की हुई मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:52 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : तीन मित्र शनिवार की सुबह परदेस से अपने घर लौटे थे और फिर शाम होते ही एक साथ घुमने निकले। लेकिन एक सड़क हादसे में एक साथ तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन दोस्त की मौत हो गई है। घटना बगहा पुलिस जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर एसएसबी कैंप के समीप की है। मृतकों की पहचान मंगलपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार (25), बिट्टू कुमार (23) और सुखल कुमार (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


एक साथ गए थे घुमने 
परिजनों का कहना है कि मंगलपुर गांव निवासी तीनों दोस्त कन्हैया कुमार, बिट्टू कुमार और सुखल कुमार बाहर में रहकर मजदूरी करते थे और शनिवार की सुबह तीनों छुट्टी लेकर अपने घर वापस लौटे थे। शाम में तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए रामपुर गए थे। रामपुर में घूमने के बाद तीनों देर शाम अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एसएसबी कैंप के समीप बाइक सवार अचानक अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़े गन्ना लदे एक ट्रक से जा टकराया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि तेज आवाज होने के कारण आसपास के लोग वहां जुट गये। आसपास के लोग वहां पहुंचे और आननफानन में तीनों को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया करने लगे। लेकिन तब तक तीनों बाइक सवार दोस्तों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें