फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : रात के अंधेरे में मिल रहे थे चुपके-चुपके, बिजली के खंभे में बांधकर युगल की हुई पिटाई, फिर कराई शादी

Sun, 22 Sep 2024 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar : लोगों से नजरें बचाकर दो प्रेमी प्रेमिका रात के अंधेरे में चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे थे। तभी उनको ग्रामीणों ने देख लिया और पकड़ कर बिजली के खंभे में बांधकर दोनों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
पहले पिटाई फिर सगाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में  लोगों ने प्रेमी युगल को बिजली के खंभें  में बांधकर पहले जमकर पिटाई की और फिर दोनों की शादी करवा दी। घटना नबीनगर के एक गांव की है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में प्रेमी युगल मिल रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को इस हालत में देखकर ग्रामीण दोनों पर टूट पड़े। ग्रामीणों ने दोनों को एक ही बिजली के खंभे में बांध दिया।  यह घटना तुरंत पूरे गांव में जंगल के आग की तरह फ़ैल गई।  घटना की जानकारी  मिलते ही प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


पिटाई के बाद हुई पंचायत  
परिजनों ने दोनों को छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं हुए। फिर पंचायती हुई। पंचायती में दोनों के परिवार वाले दोनों की शादी कराने पर रजामंद हुए। इसके बाद गांव के ही मंदिर में स्थानीय पंडितों ने बिना लगन-मुहुर्त के दोनों की विधि-विधान से शादी करा दी। इस दौरान गांव की उन महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाए, जिन्होने उनकी करतूत जानने के बाद उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। शादी के बाद गांव के अन्य लोगों के साथ उन ग्रामीणों ने भी नव दंपत्ति को सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया, जिन्होंने रात के अंधेरे में दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के बाद उनकी पिटाई की थी।

पुलिस ने की मध्यस्थता 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को कानून को हाथ में लेकर प्रेमी- प्रेमिका को पोल से बांधी तस्वीर भी ली लेकिन बाद में दोनों के परिवारों में शादी के लिए रजामंदी हो जाने के बाद मामले से हाथ खिंच लिया। शादी के बाद प्रेमिका राजी-खुशी प्रेमी के साथ उसके घर यानी अपने ससुराल रवाना हो गई। फिर सभी लोग खुशी-खुशी अपने घर चले गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें