फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना, बेगूसराय समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का यलो अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Mon, 30 Sep 2024 11:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग ने कहा कि लोग सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण लें। किसान अपने खेतों में न जाएं।
विज्ञापन
दिल्ली में कल भी बारिश होने का अनुमान है - फोटो : विवेक निगम, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट चुके हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक से तीन घंटे में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और सारण समेत कुछ जिलों बारिश और वज्रपात के आासार हैं। 

विज्ञापन



किसान अपने खेतों में न जाएं
मौसम विभाग ने कहा कि मौसम का देखते हुए लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण लें। बिजली के खंभों और पेड़ से दूर चले जाएं। किसान अपने खेतों में न जाएं एवं में मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।  

कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है
इधर, नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार में कोसी, गंडक बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। सुपौल, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। लोग पलायन कर चुके हैं। जिला प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रही है। इतना ही नहीं पटना में गंगा नदी फिर से लाल निशान के पास पहुंच गई है। कुछ नीचले इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें