फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Sat, 12 Mar 2022 08:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मामले में परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने की वजह से जान गई है। हालांकि, गोपालगंज प्रशासन फिलहाल इसे जहरीली शराब पीने की वजह से हुई मौत को नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने की वजह से सोनवलिया कोडर गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मामले में परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने की वजह से जान गई है। हालांकि, गोपालगंज प्रशासन फिलहाल इसे जहरीली शराब पीने की वजह से हुई मौत को नहीं मान रहा है। गोपालगंज के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शराब पीने से मौत होने की बात से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शराबबंदी कानून लागू होने के बाद जिले में जहरीली शराब पीने की वजह से यह तीसरी घटना है। इससे पहले जहरीली शराब पीने की वजह से 20 फरवरी 2021 को विजयीपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में छह लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद 29 नवंबर 2021 को महम्मदपुर थाने के महम्मदपुर गांव में 21 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इसी जिले के खजुरबानी में जहरीली शराब पीने की वजह से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कई लोगों को फांसी और उम्र कैद की सजा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें