फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल तक शादी का वादा, फिर मुकरा युवक! शिकायत के बाद जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 07:37 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक युवती ने देवकुंड गांव के एक युवक पर 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र से प्रेम, विश्वास और कथित धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। एक युवती ने देवकुंड गांव के रहने वाले एक युवक पर पिछले 10 वर्षों से शादी का झूठा भरोसा देकर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


युवती का कहना है कि जब उसने विवाह के लिए सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित शिकायत पर सन्हौला थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पिता की बीमारी के दौरान हुई थी पहचान
पीड़ित महिला, जो सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव की रहने वाली है, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मुख्य आरोपी इम्तियाज आलम देवकुंड गांव में एक पैथोलॉजी लैब संचालित करता है। करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पिता की गंभीर बीमारी के दौरान जांच केंद्र आने-जाने के क्रम में दोनों की पहचान हुई थी। समय के साथ यह जान-पहचान गहरी दोस्ती और फिर प्रेम संबंधों में बदल गई।
विज्ञापन


शादी की बात पर बदल गया रुख
महिला का आरोप है कि लंबे समय तक आरोपी उसे विवाह का भरोसा देता रहा। जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी किसी न किसी बहाने से बात टाल देता था। हाल के दिनों में जब युवती ने विवाह को लेकर स्पष्ट निर्णय की मांग की, तो आरोपी ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि विरोध और शिकायत की बात उठाने पर आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने सन्हौला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने नियमानुसार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज भेजा। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिसकर्मियों की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय
मेडिकल जांच के दौरान सन्हौला थाने की सब-इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद एक महिला कांस्टेबल के सादे कपड़ों में अस्पताल पहुंचने को लेकर भी चर्चा रही। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश लगातार दिए जाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चुनाव के बाद महागठबंधन में घमासान! कांग्रेस के आरोपों पर माले का पलटवार, क्रॉस वोटिंग के आरोपों पर बढ़ा विवाद
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार आरोपी इम्तियाज आलम की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें