फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर आरोप

Thu, 22 Feb 2024 06:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर में एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मायागंज अस्पताल में परिजनों खूब बवाल काटा। परिजनों ने प्रबंधन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहलगांव में रहकर एएनएम की तैयारी कर रही छात्रा साक्षी कुमारी को अचानक उल्टी और दस्त होने लगी, उसकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। धीरे-धीरे उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा, यह देखकर वहां रह रही छात्राओं ने हॉस्टल के इंचार्ज से यह बात बताई, तभी सभी ने मिलकर आनन-फानन में साक्षी को मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों का रोकर बुरा हाल
वहीं, मृतका को देखकर परिजन फूट फूट कर रोने लगे और कहने लगे कि उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने के लिए भेजा था, ना कि इस अवस्था में देखने के लिए। वहीं परिजनों के द्वारा वार्डन पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उनकी बेटी को साजिश के तहत मारा गया है। बता दें कि मृतका अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरों के नागेंद्र कुमार साह की 18 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी है, जो कहलगांव में रहकर एएनएम की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें