फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बांका में चर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूट-हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; मुख्य शूटर और सहयोगी दबोचे गए

Mon, 29 Sep 2025 09:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar Crime: एसपी ने बताया कि अंकित यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका जिले के बौंसी बाजार में 30 अगस्त की शाम हुए चर्चित स्वर्ण व्यवसायी लूट हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि बौंसी बाजार स्थित शिव ज्वेलर्स के संचालक नवीन भूवनिया की दुकान में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर डीएसपी अर्चना कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी करते हुए मुख्य शूटर अंकित कुमार यादव और उसके सहयोगी अक्षय कुमार यादव (पिता दीपक यादव, निवासी हंसडीहा, थाना हंसडीहा, जिला दुमका, झारखंड) को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

पूछताछ में दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि अंकित यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इस बड़ी सफलता से पुलिस ने राहत की सांस ली है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें