फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas : अब हमास का बवाल बिहार में; इंस्टा पोस्ट पर दो गुट भिड़े, मारपीट-गिरफ्तारी के बाद भी हंगामा जारी

Sun, 29 Oct 2023 04:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया पुलिस का दावा है कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। हालात काबू में हैं। दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोश जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर पूर्णिया के चंपानगर इलाके में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पोस्ट के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। बाजार बंद करवा दिया। साथ ही टायर जलाकर हंगामा करने लगे। एक पक्ष का आरोप इंस्टग्राम पर दूसरे पक्ष के युवक ने हमास के समर्थन समेत कई आपत्तिजनक पोस्ट किए। इससे लोागें की भावनाएं आहत हुई। 

विज्ञापन




लोगों का आरोप- पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है
लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद चंपानगर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उक्त पोस्ट का विरोध करने वाले पक्ष से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह गलत है। इस कारण लोगों में आक्रोश और भी ज्यादा बढ़ गया। वहीं पुलिस का दावा है कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। हालात काबू में हैं। दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया है।

विवादित पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस के अनुसार चंपानगर इलाके में इजराइल को लेकर विवादित पोस्ट करने पर दो पक्ष के बीच हल्की झड़प हुई। एक पक्ष से एक व्यक्ति चोटिल भी हुए। चंपानगर ओपी द्वारा विवादित पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस प्रशासन द्वारा  वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर काम कर रहे हैं। स्थिति पूर्णत: सामान्य एवं नियंत्रण में है। लोगों से अपील हे कि किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें