फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Result : पटना के अमन आनंद बीपीएससी टॉपर, शिक्षक के बेटे हैं, बोले- दिल्ली में रहे, मगर कोचिंग नहीं की

सार

AMAN ANAND: बीपीएससी की बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अव्वल आने वाले अमन आनंद ने कैसे तैयारी की, कितनी देर पढ़ाई की...सबकुछ जानिए। बीपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उन्होंने क्या मैसेज दिया...यह भी जानिए
विज्ञापन
बीपीएससी 67वीं परीक्षा के टॉपर अमन आनंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)की बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) पास करना एक बड़ा सपना होता है। यह सपना कुछ अभ्यर्थियों का ही पूरा हो पाता है। खास कर बिहार की परीक्षाओं में, जिसमें कई तरह के व्यवधान उत्पन्न होते हैं। ऐसे में परीक्षा पास करना एक बड़ी चुनौती मानी जाती है। बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा (बीपीएससी 67वीं) में पहले नंबर पर आए अमन आनंद ने कैसे इसमें सफलता पाई। किस फॉर्मूले पर काम किया। यह जानना उन सभी के लिए जरूरी है, जो आगे बिहार प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन




अमन आनंद पटना जिले बाढ़ इलाके के रहने वाले हैं। उनके पिता शिक्षक हैं। 'अमर उजाला' के बातचीत के दौरान अमन ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता का फॉर्मूला मुझे पिताजी से ही मिला। माता-पिता और गुरुजन के मार्गदर्शन और आशीष पाकर ही मैं यहां तक पहुंच पाया। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद को भी मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। उन्होंने इतना फेयर परीक्षा करवाया। इतना क्लियर किसी भी राज्य के लोक सेवा आयोग का रिजल्ट नहीं दिया। मैं बिहार की सेवा करना चाहता हूं। आगे यूपीएससी की परीक्षा दूंगा। अगला लक्ष्य आईएएस बनना है।

सवाल- पढ़ाई कहां से हुई?

  • अमन आनंद- दिल्ली के एनएसआई से मैंने बीटेक किया। मेरा आईटी ट्रेड था। 

सवाल- आईटी सेक्टर में नौकरी नहीं की?

  • अमन आनंद - नहीं। 

सवाल- प्रशासनिक सेवा में आने विचार कब से आया था?

  • अमन आनंद - कॉलेज के दिनों में ही। चौथे सेमेस्टर में ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का मन बना लिया था।

सवाल - कहां से तैयारी की?

  • अमन आनंद- दिल्ली में रहकर।

सवाल - कहीं कोचिंग भी ली?

  • अमन आनंद- नहीं, कहीं नहीं।  सेल्फ स्टडी की। खुद से ही सारा नोट्स तैयार किया। ऑनलाइन स्टडी करता था। 

सवाल - वैकल्पिक विषय क्या था?

  • अमन आनंद- समाजशास्त्र

सवाल- यह अटैम्प्ट नंबर कितना था?

  • अमन आनंद - तीसरा, पहला अटैम्प्ट ट्रायल में ही चला गया। दूसरे यानी 66वीं में 52 रैंक था। इसलिए मैंने फिर से बीपीएससी दिया। इस बार पहले स्थान पर रहा। 

बीपीएससी 67वीं परीक्षा से मिले अफसरों की सूची देखें

विज्ञापन


सवाल - पढ़ाई में रोजाना कितना समय देते थे?

  • अमन आनंद - रोजाना औसतन सात से आठ घंटे पढ़ता था।

 सवाल - इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे गए थे?

  • अमन आनंद -  इंटरव्यू में नॉर्मल सवाल पूछे थे। हमारे आसपास जो चीजें हो रही हैं, उसके बारे में कई बातें की। काफी अच्छा इंटरव्यू रहा था। वह मेरा डेप्थ चेक रहे थे। इसमें सीधा पैटर्न है कि जहां आप पक्का हैं, वहीं तक जवाब दीजिए। जहां नहीं जानते हैं, अंदाजन जवाब मत दीजिए। अंदाजन जवाब में आगे उलझने का रिस्क होता है। 

सवाल - आगे क्या करना चाहते हैं?

  • अमन आनंद- अगला लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनना है। 

सवाल- बीपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को क्या मैसेज देंगे?

  • अमन आनंद- बीपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए सबसे पहले आपका बेसिक क्लियर होना चाहिए। एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें। अफवाह से बचें। परफेक्ट नोट्स बनाएं। रोजाना 7 से 8 घंटा की पढ़ाई से भी आपका रिजल्ट आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें