फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नाग पंचमी पर भागलपुर में उमड़ी श्रद्धा, महिलाओं ने शिवलिंग व नाग देवता पर चढ़ाया दूध और गंगाजल

Tue, 29 Jul 2025 04:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: बूढ़ानाथ मंदिर के पुजारी ऋषिकेश झा ने बताया कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा से सर्पदंश का भय समाप्त होता है और घर-परिवार में सुख-शांति आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव स्वयं अपने गले में विराजमान नागराज वासुकि के साथ पूजित होते हैं।
विज्ञापन
महिलाओं ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास की पंचमी तिथि पर मंगलवार को पूरे भागलपुर में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं, विशेष रूप से महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग और नाग देवता पर दूध, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र, दही और अक्षत चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने व्रत रखकर स्नान-ध्यान के बाद मंदिरों की ओर रुख किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘नाग देवता की जय’ के जयघोष से गूंजते रहे। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव और नाग देवता से परिवार की कुशलता और संकट निवारण की प्रार्थना की।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई की जमकर पिटाई; गोली लगने की भी चर्चा

मान्यताओं से जुड़ी गहरी आस्था
बूढ़ानाथ मंदिर के पुजारी ऋषिकेश झा ने बताया कि नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा से सर्पदंश का भय समाप्त होता है और घर-परिवार में सुख-शांति आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव स्वयं अपने गले में विराजमान नागराज वासुकि के साथ पूजित होते हैं।

प्रमुख मंदिरों में लगी रही लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर, शीतला स्थान, कंपनीबाग, नरगह गांव समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं ने श्रद्धाभाव से पूजा कर संतान की दीर्घायु, पति की लंबी उम्र और परिवार में शांति-संपन्नता की कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें