फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में फूल तोड़ने गई 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रिश्ते का चाचा गिरफ्तार; जानें मामला

Tue, 29 Jul 2025 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को उसके रिश्ते के चाचा अजीत शर्मा ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले स्थित  नाथनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसके रिश्ते में 24 वर्षीय चाचा लगने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।  बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पीड़िता के पिता ने आरोपी चाचा के खिलाफ नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
घटना मंगलवार सुबह छ बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब पीड़ित लड़की गांव में फूल तोड़ने गई थी। इस दौरान आरोपी भी वहीं मौजूद था। आरोप है कि बच्ची को अकेला देख उसके अंदर की हैवानियत जाग उठी और उसने बच्ची को जमीन पर पटक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची लगातार चीखती-चिल्लाती रही और खुद को बचाने की कोशिश करती रही। लेकिन आरोपी अपने घिनौने मंसूबे में कामयाब हो गया।

पढ़ें:  ट्रैक्टर के नाम पर बना फर्जी निवास प्रमाणपत्र, अभिनेत्री मोनालिसा की तस्वीर का दुरुपयोग; FIR का आदेश
विज्ञापन


सुबह का समय होने के कारण बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेर लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। 
विज्ञापन


पूर्व में भी कर चुका है गलत कृत्य
ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी है कि करीब ढाई साल पहले भी आरोपी ने इसी गांव की एक अन्य युवती के साथ ऐसा ही कुकर्म किया था। लेकिन तब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए नाथनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इधर जानकारी मिलने पर भागलपुर के डीएसपी-टू राकेश कुमार  एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें