फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा के सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और भाई संग ट्रेन पकड़ने जा रहा था भागलपुर

Sun, 18 Aug 2024 01:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर में मधेपुरा के सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक टोकसन शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के एक सीएसपी संचालक को रविवार को भागलपुर के नवगछिया जीरो माइल के पास बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा थानाक्षेत्र के अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी टोकसन कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक टोकसन शर्मा अपनी पत्नी और भाई के साथ बाइक से भागलपुर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने जीरो माइल के पास सिर में गोली मार दी। तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक जीविका के कई ग्राम संगठन में लेखपाल का कार्य करता था। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना नवगछिया जीरो माइल की है, फिर भी हम अपने स्तर से नवगछिया पुलिस को सहयोग करेंगे। साथ ही चौसा थाने में भूमि विवाद से संबंधित अगर कोई आवेदन प्राप्त होता है तो इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें