फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत जिंदाबाद: बेचारे प्रेमी की पहले खूब जमकर पिटाई की, जब जख्म सही हुए तो प्रेमिका से विवाह करवा दिया

Thu, 15 Feb 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया जिले में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लड़की के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, मंगलवार की देर रात प्रेमी-प्रेमिका के घर पहुंचा था। जहां दोनों अपने प्यार को इजहार कर रहे थे।
विज्ञापन
घायल युवक और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात प्रेमी (21) वर्षीय प्रेमिका 19 वर्षीय के घर पहुंचा था। जहां दोनों अपने प्यार को इजहार कर रहे थे। यह बात लड़की के परिजनों को नागवार गुजरी। उन लोगों ने प्रेमी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के 112 की टीम ने प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना नगर के जगदंबा नगर मोहल्ले की है। वहीं, प्रेमी ने घटना के बारे में बताया कि रमना मैदान में वह क्रिकेट मैच देख रहा था। इसी दौरान राजा, मेहदी हसन, साहिल, दिलशेर, समजद उसे जबरन खींचकर एक घर में ले गए। वहां लाठी से बुरी तरह मारा गया।

पीड़ित प्रेमी ने बताया कि लड़के के रिश्तेदारों ने उसे बांस, रॉड, लात-घूंसों से बहुत मारा। पीट-पीट कर लड़के का चेहरा खराब कर दिया है। यहा बता दें कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के घरों की दूरी बहुत ही करीब है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूचना मिली है कि दोनों का निकाह करा दिया गया है। अगर शिकायत मिलता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, लड़की ने प्रेमी को पीटता देख उसके घर वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे बचाया जा सका। पिटाई के दौरान प्रेमिका अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने वाजिब के परिजनों को बताया कि आपके बेटे को मेरे घर वाले पीट रहे हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप पर वाजिब को मुक्त कराया गया।

वाजिब को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैजुएल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, लड़की अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि परिवार वाले उसे मार डालेंगे। बुधवार को दोनों प्रेमियों के परिजनों के राजी होने पर निकाह तय हुआ, जिसके बाद प्रेमी को अस्पताल से इलाज के बाद घर ले जाया गया और उसकी प्रेमिका से निकाह पढ़वाया गया। निकाह के बाद दोनों दंपती एक साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें