फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप, एचपी गैस के 14 चक्के की टैंकर से हुआ बरामद

Thu, 15 Feb 2024 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : 14 चक्के की एचपी गैस के एक टैंकर को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने जब जांच करना शुरू किया तो पुलिस के होश उड़ गए। यह गाड़ी पंजाब से आ रही थी, जिसे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके शराब माफिया शराब की तस्करी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन उनके मंसूबों पर पानी फिर रही है। अब पुलिस ने एचपी गैस के 14 चक्के की टैंकर से शराब जब्त किया है। मामला पटना के पालीगंज की है। जप्त किए गये अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 10 से 15 लाख के आसपास बताई जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब से लायी जा रही थी शराब की खेप 
पुलिस का कहना है कि 14 चक्के की एक टैंकर लॉरी जो एचपी गैस की थी, पंजाब से चलकर मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी शराब की डिलीवरी करनी थी। इसी बीच बिहार पुलिस की मध्य निषेध इकाई को यह सूचना मिली कि गैस के टैंकर में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस के मध्य निषेध इकाई के डीएसपी अभिजीत कुमार दलबल के साथ पालीगंज बॉर्डर पर पहुंचे और उन्होंने टैंकर को जब पकड़ कर जांच करना चाहा तो पुलिस के होश उड़ गए। इसी बीच मौका मिलते ही ड्राइवर और खलासी वहां से फरार हो गया।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी 
इस संबंध में डीएसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि गैस के टैंकर में बाहर से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करने की योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अरवल और बिहार के बॉर्डर पर पालीगंज में उसे जप्त किया है। उन्होंने बताया कि जप्त किए गए शराब की कीमत लगभग 10 से 15 लाख के आसपास है। इस खेप का सरगना कौन है पुलिस इसकी जांच कर रही है। आज बड़े पैमाने पर जप्त किए गए शराब को लेकर बिहार पुलिस मध्य निषाद इकाई की टीम ने बताया कि अगर प्रशासन से थोड़ी सी चूक होती तो यह शराब तस्कर अपने मकसद में कामयाब हो जाते। हालांकि पुलिस उनके इरादों पर पानी फेरने के लिए संकल्पित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें