पुलिस गिरफ्त में दोनों अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला
दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में
पुलिस के अनुसार, नीतीश की पत्नी का साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी प्रेमचंद्र पंडित के पुत्र जयप्रकाश पंडित उर्फ राजकुमार पंडित से प्रेम संंबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी पर एक बार नीतीश ने राजकुमार की पिटाई भी की थी, हालांकि बाद में संबंध सहज हो गया। 02 जनवरी को जब नीतीश अपनी पत्नी को जीडी कॉलेज में एग्जाम दिलाने गया तो वहां से राजकुमार उसे समय बिताने के नाम पर साथ ले गया। फिर खिला-पिला कर मफलर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या में रिफाइनरी सहायक थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी गंगा पंडित का बेटा प्रदुमन पंडित भी राजकुमार के साथ था। दोनों आरोपियों के साथ पुलिस ने अपहरण-हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार और मफलर बरामद किया है। साथ ही, मृतक की पहचान से जुड़े कागजात भी लाश के पास से बरामद किए गए हैं। हत्यारोपी ने फूलकुमारी के साजिश में शामिल होने की बात कही है, इसलिए पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है।