फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aurangabad: ट्रक ने दिया चकमा, ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन महिलाएं समेत 10 से अधिक लोग घायल

Tue, 28 Feb 2023 12:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद जिले में अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से तीन महिला समेत नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में जाता हुआ घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-19 जीटी रोड पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रतनुआ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सोमवार को करीब दस बजे यात्रियों से भरे ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से वाहन पर सवार दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं, छह मजदूर और अन्य लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। अस्पताल में इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। भेड़िया कनबेहरी गांव से ऑटो यात्रियों को लेकर औरंगाबाद आ रहा था। इसी दौरान एक ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने से ऑटो अनियंत्रित हो गया और चालक द्वारा नियंत्रण खो दिए जाने से वाहन सड़क के चाट में पलट गया, जिससे वाहन में सवार दर्जन भर यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायल भेड़िया कनबेहरी गांव के निवासी हैं। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर लिया है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें