फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमुई में एक वृद्धा खुद को आग लगा कर कुएं में कूदी, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक

Tue, 25 Apr 2023 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई के सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव में मंगलवार को एक वृद्धा ने खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। हलांकि ग्रामीणों ने आनन-फानन में वृद्ध महिला को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण वृद्धा ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में मंगलवार को एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या की नीयत से खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मंझवे गांव की है। हलांकि ग्रामीणों ने आनन-फानन में वृद्ध महिला को कुएं से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला इलाज किया जा रहा है। वृद्ध महिला की पहचान थाना क्षेत्र के छठू धनामा निवासी 70 साल की महिला के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला की एक पुत्री है और उसकी शादी हो चुकी है। साथ ही कई साल पहले पति की भी मौत हो चुकी है। उसके बाद से वृद्ध महिला अकेले ही अपने घर में रह रही थी। इसी बीच मंगलवार को महिला ने मंझवे नदी घाट के आसपास आत्महत्या करने की नीयत से अपने शरीर पर कि केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। उसके बाद पास के ही कुएं में छलांग लगा दी। इस दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने वृद्धा को कुएं से निकालकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर पास के ही नबीनगर के चौकीदार शंकर पासवान ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि मंझवे नदी घाट के आसपास एक महिला खुद को आग लगाकर कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद इसकी सूचना जमुई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध महिला द्वारा उठाया गया यह कदम आर्थिक तंगी के कारण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें