फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स पटना का कमाल: 14 साल के बच्चे की आंख से निकाला 180 ग्राम का ट्यूमर, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Sun, 29 Nov 2026 07:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एम्स पटना के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय बच्चे की आंख से 180 ग्राम वजन का विशाल ट्यूमर निकालकर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 12×10×4 सेंटीमीटर आकार का यह ट्यूमर आंख से फैलकर खोपड़ी और मस्तिष्क तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
14 साल के बच्चे की आंख में था 180 ग्राम का ट्यूमर, एम्स पटना ने किया सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स पटना ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 14 वर्षीय बच्चे की आंख से 180 ग्राम वजन का विशाल ट्यूमर निकालने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

ट्यूमर का आकार 12×10×4 सेंटीमीटर था, जो आंख से शुरू होकर खोपड़ी और मस्तिष्क तक फैल गया था। बच्चे की बाईं आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई थी और ट्यूमर मस्तिष्क की प्रमुख नसों और रक्त वाहिकाओं पर दबाव डाल रहा था।

न्यूरोसर्जरी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सरज कुमार सिंह और उनकी टीम ने माइक्रोस्कोपिक तकनीक से जटिल सर्जरी कर ट्यूमर को पूरी तरह निकाल दिया। ऑपरेशन के दौरान मस्तिष्क की स्वस्थ संरचनाओं को सुरक्षित रखा गया। सर्जरी के दो दिनों के भीतर बच्चे की हालत में सुधार हुआ और उसे आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'अब परिवार और खानदान से कोई रिश्ता नहीं', पवन सिंह के भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल; जानें और क्या कहा?

एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह संस्थान की अत्याधुनिक न्यूरोसर्जरी क्षमता का प्रमाण है। एम्स में अब मस्तिष्क और खोपड़ी के आधार (स्कल बेस) की जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत कम हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें