फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम में क्यों मचा बवाल? भाजपा दफ्तर के पास भी पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Sun, 29 Nov 2026 07:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में यूट्यूबर को देखने के लिए जुटी थी। करीब पांच हजार युवाओं की भीड़ थी। कई घंटे इंतजार के बाद युवा भड़क गए। बात इतनी बढ़ गई कि युवा ने जमकर बवाल किया। घटना में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला?...
विज्ञापन
पथराव में पुलिसकर्मी भी घायल हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में रविवार को एक यूट्यूबर का कार्यक्रम देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। मिलर स्कूल मैदान में आर्यन केल्विन को देखने के लिए हजारों की संख्या में युवा जुटे थे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था की स्थिति बनने लगी। इसी बीच आर्यन की गाड़ी मैदान परिसर में पहुंची तो कुछ लोग उस पर चढ़ने लगे। हालात बिगड़ते देख आर्यन मंच पर आए बिना ही वहां से चले गए। इसके बाद नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


 

गाड़ी पहुंचते ही बेकाबू होने लगी भीड़

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिलर स्कूल मैदान में यूट्यूबर आर्यन केल्विन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्हें देखने और सुनने के लिए पटना के अलावा दूसरे स्थानों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। आयोजकों की उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ जुटने के कारण मैदान में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों कहना है कि आर्यन के पहुंचने से पहले ही भीड़ का व्यवहार उग्र होने लगा था। उनकी गाड़ी जैसे ही मैदान के भीतर दाखिल हुई, कुछ युवक उस पर चढ़ गए। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भी मुश्किलें खड़ी हो गईं। आर्यन कुछ देर रुकने के बाद बिना मंच पर पहुंचे ही वहां से निकल गए। उनके जाने से नाराज भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया, जो जल्द ही तोड़फोड़ और पथराव में बदल गया।

 

भाजपा कार्यालय के पास भी हुई रोड़ेबाजी

मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में हंगामे के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों का एक समूह भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ गया। वहां पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी की और कार्यालय की तरफ पत्थर व ईंट के टुकड़े फेंके। सड़क पर भी तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। पथराव में कई जवान घायल हो गए। घटना की सूचना पर पटना के एसएसपी, सिटी एसपी और एडिशनल एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया। इस मामले में 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान

इधर, पटना पुलिस ने हंगामे के बाद मिलर स्कूल मैदान और भाजपा कार्यालय और जदयू कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की जांच कर रही है। इनके जरिए पथराव और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पटना पुलिस का कहना है कि उपद्रव में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें