फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर में हादसा: बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में छह की मौत, पांच लोगों की हालत गंभीर, एनएच 84 पर हुई दुर्घटना

Sun, 20 Feb 2022 10:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बक्सर

सार

चार की मौत रात को और दो लोगों की मौत रविवार की सुबह उपचार के दौरान हुई। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना के कृतसागर गांव के पास एनएच 84 पर शनिवार की देर शाम बस और बरातियों से भरी स्कॉर्पियो की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। स्कॉर्पियो सवार लोग कृष्णाब्रह्म थाने के धरहरा गांव से जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ।

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान शंकर दयाल सिंह (45) ग्राम धरहरा, थाना कृष्णाब्रह्म, सुनित पांडेय (50) बस का चालक निवासी चरित्रवन, नगर थाना, श्री कुमार (21) व रामविलास (25) दोनों ग्राम सोनई, जिला मधुबनी, प्रीतम कुमार गुप्ता ग्राम मझरियां, थाना औद्योगिक, जिला बक्सर के रूप में हुई है। एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार लोग कृष्णाब्रह्म थाने के धरहरा गांव से जा रहे थे। जबकि ब्रह्मपुर से चली बस बक्सर आ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो बस से जा भिड़ी। चार लोगों की मौत रात को और दो की मौत रविवार की सुबह उपचार के दौरान हुई।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें