पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल से दो नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनत स्थिति में गिरफ्तार हुए गया के डिप्टी मेयर के अलावा पुलिस ने दो वार्ड पार्षद को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में इन लड़कियों ने डिप्टी मेयर और साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
लड़कियों के मुताबिक उन्हें मोतिहारी से जबरन उठा कर पटना लाया गया था। लड़कियों ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि गया के डिप्टी मेयर और पार्षद अजय कुमार उन्हें मोतिहारी से उठा कर यहां ले आए और अपने साथियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
डिप्टी मेयर दो कॉल गर्ल्स के साथ गिरफ्तार
दोनों ने बताया कि मोतिहारी हॉस्पिटल के पास रहनेवाली अनिता देवी सेक्स रैकेट चलाती है और वह गांव की भोली-भाली लड़कियों को बहला-फुसला कर इस धंधे में डाल देती है।
एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि कुछ अपराधियों द्वारा दो लड़कियों को जबरन गाड़ी में बैठा कर पटना लाए जाने की सूचना मिली थी।