तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष ने कई बार पीड़िता के पिता पर समझौते का दबाव बनाया और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध होकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जहरीला पदार्थ निगलते ही दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हालत बिगड़ गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिवार वालों ने बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, घटना का पता चलने पर सीओ समेत अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। इस मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसमें आरोपी जयकरण और अंकुश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।