फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Driving Tips: कार चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे क्या होता है डेड पैडल का इस्तेमाल, पढ़ें जरूरी बात

Wed, 08 May 2024 12:23 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार चलाने वाले अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी कि कार में डेड पैडल क्यों दिया जाता है। अगर आप  भी इस बात को नहीं जानते हैं तो इस खबर में जानिए बेहद ही काम की बात। 
विज्ञापन
Car Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कार चलाते हैं तो आपको पता होगा कि कार में एबीसी यानी एक्सलेरेटर, ब्रेक और क्लच होता है। सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इन तीनों का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। मगर क्या आप जानते हैं कि कार में डी नाम से एक उपकरण भी होता है, जी हां, डी यानी डेड पैडल होता है। अगर आप इस उपकरण के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए आगे जानते हैं कि इसका क्या काम होता है। 

विज्ञापन

डेड पैडल का इस्तेमाल

कार चलाने वाले भी कम लोग जानते होंगे कि गाड़ी में एक डेड पैडल उपकरण होता है। ये डिवाइस किसी के साथ भी कनेक्ट नहीं होता है। हालांकि, इसके बाद भी ये काफी काम आता है। ये तो आप जानते होंगे कि कार ड्राइविंग के दौरान बाए पैर का इस्तेमाल क्लच दबाने के लिए उसे छोड़ने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बाए पैर का इस्तेमाल नहीं होता है और वो बाकी समय खाली रहता है। इस वजह से पैर को एक जगह देने के लिए कार में डेड पैनल दिया जाता है, ताकि ड्राइविंग के दौरान पैर किसी और जगह पर न लगें। कार में डेड पैनल आमतौर पर क्लच के बाई ओर दिया जाता है, ताकि जब क्लच दबाना हो तो पैर को वापिस क्लच पर लाने में ज्यादा समय न लगें। 
विज्ञापन

इस चीज का रखें ध्यान

अगर ड्राइवर गाड़ी चलाते वक्त लगातार अपना पैर क्लच पर रखेगा तो इससे क्लच प्लेट जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में कार की क्लच पैड को सुरक्षित रखने के लिए डेड पैडल दिया जाता है। इससे ड्राइवर को सफर के दौरान ज्यादा थकावट भी नहीं होती है। वाहन चालक को कार के इस खास फीचर की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवरों को इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। यही वजह है कि कार चलाते वक्त क्लच का बेवजह इस्तेमाल क्लच को खराब कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें