फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: क्यों तेजी से पसंद की जा रही है क्रॉसओवर कार? क्या है बढ़ती लोकप्रियता का कारण

Sun, 07 Jul 2024 06:58 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के कार बाजार में पिछले कुछ सालों में क्रॉसओवर कार काफी तेजी से मशहूर हुई है। क्या आप जानते हैं कि क्या होती है क्रॉसओवर कार। अगर नहीं तो इस खबर में जानिए क्यों यह कार इतनी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रही है। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कार बाजार में कारों के कई तरह के मॉडल मौजूद हैं। ज्यादातर लोग हैचबैक, सेडान और एसयूवी के बारे में जानते हैं। मगर काफी कम ही लोग क्रॉसओवर कार की जानकारी रखते हैं। जी हां, आजकल बहुत तेजी से लोग क्रॉसओवर कार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि क्रॉसओवर कारों में प्लेटफॉर्म दिया गया होता है। वहीं, एसयूवी की बात करें तो उसमें कार बॉडी फ्रेम दिया गया होता है। यह बड़ा अंतर होता है कि इन कारों की कीमत बाकी कारों के मुकाबले काफी कम होती है। इसके साथ ही इन कारों में ग्राउंड क्लीयरेंस भी काफी अच्छा मिलता है। 

विज्ञापन

क्रॉसओवर कार की डिटेल

अगर आपने पहली बार क्रॉसओवर कार के बारे में पढ़ा है तो आपको बता दें कि क्रॉसओवर कार एसयूवी और सेडान का एक अच्छा मिश्रण होता है। यही वजह है कि इस कार में काफी एडवांस फीचर्स मिल जाते हैं। यह कार आमतौर पर एसयूवी की तरह बड़ी नहीं होती है। क्रॉसओवर कार को सड़क पर चलाने में बेहतर अनुभव मिलता है। यही वजह है कि क्रॉसओवर कार को लेकर खुमारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। बीते एक दशक के दौरान क्रॉसओवर कार में काफी तेजी से फीचर्स एडवांस हुए हैं। 

एसयूवी से होगा मुकाबला

क्रॉसओवर कार काफी किफाएती कीमत के साथ शानदार फीचर देती है। हालांकि, अभी तक सिर्फ लग्जरी गाड़ियों में ही एडवांस फीचर्स आते थे, मगर क्रॉसओवर कार उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है, जो लोग कम कीमत में बढ़िया कार तलाशते हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि कार बाजार में इन दिनों एसयूवी की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही एसयूवी की बिक्री भी लगातार ऊपर की ओर जा रही है। कार निर्माता एसयूवी को नए-नए डिजाइन के साथ पेश कर रही है। एसयूवी का बड़ा साइज एक बड़ा फायदा साबित हो रहा है। 
विज्ञापन

क्रॉसओवर कार की बिक्री में होगा इजाफा?

क्रॉसओवर कार आने वाली दौर की एक शानदार गाड़ी साबित हो सकती है। इसके पीछे का कारण साफ है कि क्रॉसओवर कार में सेडान और एसयूवी की तरह ही कमाल की सुविधाएं मिल रही हैं। वाहन निर्माता बीते कुछ समय से एसयूवी के साथ इस पर भी बराबर ध्यान दे रही है। ऐसे में क्रॉसओवर कार आने वाले समय में अपनी मांग और बिक्री बढ़ा सकती है। क्रॉसओवर कार में स्पेस काफी अच्छा होता है। ऐसे में यह कार एसयूवी और सेडान दोनों गाड़ियों के फीचर देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें