बारिश में सनरुफ वाली कार के बड़े नुकसान कार बाजार में बीते कुछ समय में काफी तेजी से सनरुफ वाली कारों की मांग बढ़ी है। मगर क्या बारिश के मौसम में सनरुफ वाली कार लाभदायक होती है। कार कंपनियां गाड़ी में सनरुफ की सुविधा अभी भी एक लग्जरी फीचर के तौर पर देती है। ऐसे में काफी लोग इस फीचर की ओर आकर्षित होते हैं। कार में अगर सनरुफ है तो बारिश के दौरान इसे बंद रखना होता है। ऐसा न करने पर बारिश का पानी कार के अंदर आ जाएगा और इंटीरियर खराब हो सकता है। बारिश के दौरान तेज हवा भी चलती है, ऐसे में काफी धूल-मिट्टी कार के अंदर आ जाएगी। सनरुफ वाली कार बारिश के दौरान घाटे का सौदा साबित होती है, कई बार सनरूफ में लीकेज हो जाती है और बारिश का पानी अंदर पहुंच जाता है। कार में सनरूफ अगर ट्रांसपैरेंट है तो साफ मौसम में और बारिश के दौरान इसे बंद रखकर आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, भारत जैसे देश में कार सनरूफ फीचर का कोई खास फायदा नहीं है, क्योंकि अन्य मौसमों के दौरान भी इससे कोई लाभ नहीं होता है। Auto