टेस्ट ड्राइव के दौरान गाड़ी को हुआ नुकसान तो कौन करेगा खर्चा
अमर उजाला
Sun, 7 July 2024
Image Credit : Freepik
जब भी लोग नई कार खरीदते हैं तो उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लेते हैं। नई कार की टेस्ट ड्राइव लेना जरूरी भी है, वरना बाद में कई तरह की दिक्कत हो सकती है।
Image Credit : Freepik
टेस्ट ड्राइव के दौरान गाड़ी किसी हादसे का शिकार हो जाए तो उसका हर्जाना कौन देगा।
Image Credit : Freepik
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि टेस्ट ड्राइव सिर्फ उन्ही लोगों को दी जाती है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होता है, ऐसे में हादसे की संभावना कम ही रहती है।
Image Credit : Freepik
टेस्ट ड्राइव के दौरान अगर कार हादसे का शिकार हो जाए तो उसका खर्चा कंपनी करती है। ऐसे में टेस्ट ड्राइव करने वाले को कोई पैसा नहीं देना होता है।
Image Credit : Freepik
कार कंपनी ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवा रखा होता है, ऐसे में सारा खर्चा इंश्योरेंस कंपनी उठाती है। इसके लिए कंपनी कोई बहाना नहीं बना सकती है।
Image Credit : Freepik
ऐसे में कोशिश करें कि जब भी टेस्ट ड्राइव के दौरान गाड़ी चलाएं तो कार को सुरक्षित तरीके ढंग से चलाएं, ताकि किसी भी हादसे की संभावना कम हो।