फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: जब घर लानी हो अपनी पसंदीदा बाइक, तो रखें किन बातों का ध्यान, जानें सबकुछ

Tue, 28 Nov 2023 12:07 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखते हुए अपने लिए एक बेहतरीन बाइक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से बाइक्स को ऑफर किया जाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बनाता है तो कई विकल्प होने के कारण सही बाइक खरीदने में परेशानी होती है। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर पसंदीदा बाइक को खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


अपनी जरुरत समझें
जब भी अपने लिए नई बाइक खरीदने का मन बनाएं, तो उसके पहले अपनी जरुरत को सही से समझना चाहिए। अगर आपको बाइक से रोजाना 70 से 80 किलोमीटर चलना है, तो आपके लिए कम एवरेज वाली बाइक सही नहीं होगी। इसकी जगह आप अपने लिए ज्यादा एवरेज देने वाली बाइक को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
विज्ञापन


रखरखाव में हो कम खर्च
जब भी बाइक को खरीदने जाएं तो उसके पहले इस बात का ध्यान रखें कि बाइक खरीदने के बाद उसका रखरखाव सही तरह से करना काफी मुश्किल काम होता है। इसलिए ऐसी बाइक का चुनाव करें जिसके पार्ट्स कंपनी के अलावा बाजार में आसानी से मिल पाएं। कई बार लोग ऐसी बाइक खरीद लेते हैं, जिनके पार्ट्स महंगे भी होते हैं और आसानी से बाजार में नहीं मिल पाते।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे
विज्ञापन


कुछ बाइक्स को करें शॉर्टलिस्ट
एक बार अपनी जरुरत और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए कुछ बाइक्स को छांट लें। जिसके बाद उन बाइक्स की कीमत, फीचर्स, सेफ्टी आदि पर जानकारी जुटाएं। शोरूम पर उन बाइक्स की डिलीवरी का समय, फाइनेंस के विकल्प, कलर आदि की जानकारी लें। इसके बाद ही बाइक्स को खरीदने की ओर आगे बढ़ें।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

करें टेस्ट ड्राइव
किसी भी बाइक को खरीदने से पहले उस बाइक की टेस्ट ड्राइव जरूर लें। ऐसा करके आप यह अंदाजा ले पाएंगे कि जिस बाइक को आप पसंद करते हैं, वह आपके लिए कितनी सही रहेगी। अगर टेस्ट ड्राइव में आपको बाइक पसंद आ जाए तो उसे खरीदने के लिए शोरूम पर बात करें।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें