फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Regen technology: क्या होती है रीजनरेटिव तकनीक, कैसे करती है काम, क्यों है इलेक्ट्रिक कारों के लिए फायदेमंद

Sun, 13 Nov 2022 09:55 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई इलेक्ट्रिक कारों में रीजनरेटिव तकनीक का उपयोग किया जाता है। आखिर क्या होती है रीजनेटिव तकनीक और इसके क्या होते हैं फायदे, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
कार में रीजनरेटिव तकनीक - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो कुछ कंपनियों की कारों में रीजनरेटिव तकनीक के बारे में सुना होगा। इसके बाद आपके भी मन में यह सवाल आया होगा कि यह रीजनरेटिव तकनीक क्या होती है। अगर आपको भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो हम इस खबर में रीजनरेटिव तकनीक की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या होती है रीजनरेटिव तकनीक

2 of 5
रीजनरेटिव तकनीक - फोटो : सोशल मीडिया
यह ऐसी तकनीक होती है जिसे जरिए आप कार के ब्रेक लगाने के दौरान बैटरी को चार्ज कर सकते हैं। दरअसल, जब भी कार को रोकने के लिए या गति को कम करने के लिए जब भी ब्रेक लगाए जाते हैं। तो ब्रेक पैड हर पहिए पर लगे डिस्क ब्रेक या ड्रम ब्रेक पर घर्षण पैदा करता है। इसके कारण ही कार रूकती या गति कम हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जो ऊर्जा निकलती है उसके उपयोग से कार में लगी बैटरी चार्ज की जाती है। पेट्रोल और डीजल जैसी कारों में यह ऊर्जा बिना काम के ही खराब हो जाती है लेकिन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों में यह ऊर्जा बैटरी को चार्ज करने के काम में लाई जाती है।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन

कैसे करता है काम

3 of 5
रीजनरेटिव तकनीक - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कार में लगी मोटर दो तरह से काम करती है। मोटर का पहला काम होता है कि वह पहियों को चलाने के लिए जरूरी ऊर्जा दे और दूसरा काम बैटरी को चार्ज करना होता है। जब भी ड्राइवर कार को रोकने के लिए ब्रेक का उपयोग करता है तब रीजनरेटिव तकनीक एक्टिव हो जाती है। एक बार एक्टिव होने पर यह तकनीक कार में लगी बैटरी को चार्ज करना शुरू कर देती है। इस तकनीक का फायदा लेने के लिए कार की मोटर पर इस तकनीक का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

अपनी जरूरत से कर सकते हैं बदलाव

4 of 5
रीजनरेटिव तकनीक - फोटो : सोशल मीडिया
कार ड्राइवर इस तकनीक में अपनी जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकते हैं। कई कारों में इसके लिए विकल्प दिया जाता है। हालांकि इसको उपयोग करने के तरीके में भिन्नता हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है फायदा

5 of 5
रीजनरेटिव तकनीक - फोटो : सोशल मीडिया
मान लीजिए आपके पास एक इलेक्ट्रिक कार है। जिसकी सिंगल चार्ज में रेंज करीब 300 किलोमीटर है। अगर उस कार में रीजनरेटिव तकनीक भी है तो हर बार ब्रेक लगाते समय आपकी कार की बैटरी चार्ज होने लगती है। ऐसे में जहां कार की रेंज 300 किलोमीटर तक है वो इसके जरिए बढ़कर 320, 330 किलोमीटर तक हो सकती है। इस तकनीक के कारण आप कार को बिना चार्ज किए ही उसकी रेंज से ज्यादा चला सकते हैं। कार को अतिरिक्त किलोमीटर चलाने के लिए आपको किसी तरह से कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें