बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बड़ी और भारी-भरकम कारों के शौकीन हैं। हाल ही में अभिनेता ने एक बार फिर इन बड़ी कारों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और एक नई Land Rover Defender 110 (लैंड रोवर डिफेंडर 110) खरीदा है। इस दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है और यह बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय कार है। शायद, कार की लोकप्रियता इसके नाम की विरासत और ऑफ-रोड खूबियों के कारण हो सकती है।
कुछ अभिनेता जिनके पास ये SUV है, उनमें अर्जुन कपूर, सनी देओल, ममूटी, पृथ्वीराज, रवि तेजा और कई अन्य हस्तियां शामिल हैं। अभिनेताओं के अलावा, Land Rover Defender 110 एसयूवी मॉडल तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे जैसे राजनेताओं की भी पसंद है।
विज्ञापन
3 of 5
Jaguar Land Rover Defender 110
- फोटो : Land Rover
सुनील शेट्टी ने जिस Land Rover Defender 110 एसयूवी को खरीदा है वह कार का लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वैरिएंट है और यह 5 दरवाजों के साथ आता है। स्वाभाविक रूप से, यह वर्जन डिफेंडर 90 वर्जन की तुलना में ज्यादा स्पेस प्रदान करता है। बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी एसयूवी के लिए फुजी सफेद रंग को चुना है। इस एसयूवी का चमकीले रंग इसके गहरे हाइलाइट्स से और आकर्षक हो जाता है। इस कलर स्कीम के अलावा, यह ऑफ-रोडर एसयूवी 11 रंगों में उपलब्ध है।
4 of 5
Jaguar Land Rover Defender 110
- फोटो : Land Rover
Land Rover Defender 110 एसयूवी भारत में तीन इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है: दो पेट्रोल और एक डीजल। इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन उपलब्ध हैं: एक 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर यूनिट (300 बीएचपी-400 एनएम) और एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर यूनिट (400 बीएचपी-550 एनएम)। सबसे लोकप्रिय इंजन 3.0-लीटर इनलाइन 6 टर्बो डीजल है जो 300 बीएचपी-650 एनएम जेनरेट करता है। यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
Jaguar Land Rover Defender 110
- फोटो : Land Rover
सुनील शेट्टी की ऑन-स्क्रीन इमेज उनके वास्तविक जीवन से मेल खाती है। कई लोग कह सकते हैं कि अभिनेता का कार कलेक्शन उस इमेज के जैसा है। सुनील शेट्टी के पास Mercedes-Benz GLS 350, Mercedes-Benz G350D, Hummer H2, Jeep Wrangler, और BMWX5 जैसी कई बड़ी कारें भी हैं। अभिनेता को अक्सर इन कारों में मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है।