फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Features: क्या है कनेक्टेड कार फीचर, सामान्य कारों से किस तरह होता है अलग, जानें डिटेल

Wed, 20 Sep 2023 12:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई कारों में से कई कारों में कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स को दिया जाता है। यह फीचर क्या होता है। सामान्य कारों के मुकाबले में यह किस तरह से अलग होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
DS 7 CROSSBACK connected car technology - फोटो : for reference only

वाहन निर्माताओं की ओर से लगातार नई तकनीक को कारों में ऑफर किया जाता है। इसी क्रम में कंपनियों की ओर से ऐसी कारों को बाजार में ऑफर किया जाता है, जिसमें कनेक्टिड कार फीचर्स होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह फीचर क्या होता है। यह सामान्य कारों के मुकाबले कैसे अलग होता है।

विज्ञापन

2 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है तकनीक
तकनीक के साथ ही मॉर्डन कारें ज्यादा स्मार्ट हो रही हैं। कनेक्टेड कार तकनीक किसी भी कार को एक स्मार्ट डिवाइस में बदल देती है। जिसके बाद तकनीक के कारण कार में उपयोग किए जाने वाले फीचर्स का उपयोग करना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

3 of 5
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
क्या हैं फायदे
कनेक्टेड कार तकनीक के कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। अगर आपके पास इस तकनीक वाली कार है तो आप अपनी कार को दूर से ही स्टार्ट कर सकते हैं। कार का एसी भी पहले ही ऑन किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर आप कार की सनरूफ को पहले ही खोलना चाहते हैं तो ऐसे ही कई कामों को आसानी से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

4 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
बढ़ रही मांग
एक रिसर्च के मुताबिक देशभर में कनेक्टेड फीचर्स वाली कार की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2021 तक देश में करीब 35 फीसदी कारों में इस फीचर की मांग थी। जिसके बाद 2022 में यह संख्या बढ़कर 46 फीसदी हुई। अनुमान है कि 2023 में यह संख्या बढ़कर 63 फीसदी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia
कैसे अलग है
सामान्य कारों में परपंरागत फीचर्स को ही दिया जाता है। लेकिन कनेक्टेड कार में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा रहा है। यह फीचर्स के साथ ही सेफ्टी में भी काम आते हैं। जिससे कार को चलाना और आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें