फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार के सस्पेंशन में किन कारणों से आ जाती है परेशानी, जानें किस तरह बढ़ाएं उम्र

Fri, 22 Dec 2023 10:38 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में सस्पेंशन का काफी महत्वपूर्ण काम होता है। लेकिन कुछ गलतियों से इसमें परेशानी होने लगती है। किस तरह से सस्पेंशन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में हर साल बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कार के सस्पेंशन में परेशानियां आने लगती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनको ध्यान में रखकर आप भी अपनी कार के सस्पेंशन की उम्र को आसानी से बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


किन कारणों से परेशानी
कार के सस्पेंशन में कई कारणों से परेशानी हो जाती है। एक बार इसमें परेशानी हो जाए तो फिर कार में कई और तरह की समस्याएं भी आने लगती हैं। ऐसे में अगर आपकी कार में सस्पेंशन की परेशानी आ जाए तो उसे जल्द सही करवाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन


गढ्डे में ना चलाएं कार
कार को सबसे ज्यादा नुकसान खराब सड़क पर चलाने से होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को खराब और गढ्डे भरी सड़क पर चलाने की जगह सही सड़क पर कार को चलाया जाए। ऐसा करने से ना सिर्फ आप बेहतर एवरेज ले पाएंगे, बल्कि कार के सस्पेंशन को भी खराब होने से बचाया जा सकेगा। खराब सड़क पर कार चलाने से सस्पेंशन टूट भी सकता है जिसके कारण कार के निचले हिस्से में बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

ना करें ओवरलोडिंग
किसी भी कार को एक खास वजन का भार उठाने के लिए बनाया जाता है। कंपनी की ओर से कार में जरूरत के मुताबिक ही सस्पेंशन को ट्यून भी किया जाता है। लेकिन अगर क्षमता से ज्यादा वजन के साथ कार को चलाया जाता है तो इससे भी कार का सस्पेंशन खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

एक्सेसरीज से होता है नुकसान
कुछ लोग कार की सेफ्टी और अपने शौक को पूरा करने के लिए कार पर जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। इससे उनका शौक तो पूरा हो जाता है लेकिन इसका उल्टा असर कार के सस्पेंशन पर होता है। कई बार ये एक्सेसरीज इतनी भारी होती है कि कार का वजन भी काफी बढ़ जाता है। जरूरत से ज्यादा वजन होने के कारण कार चलाने पर सस्पेंशन को नुकसान होता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

तेज ब्रेक लगाने से नुकसान
अगर आपको कार चलाने के दौरान तेज ब्रेक लगाने की आदत है तो इसे जल्द सुधार लीजिए। ऐसा न करने पर सुरक्षा पर खतरे के साथ ही आपकी कार को भी नुकसान होता है। तेज ब्रेक लगाने के कारण कार अचानक से रुकती है जिससे सारा वजन कार के आगे वाले सस्पेंशन पर आ जाता है। बार-बार ऐसा करने पर कार का सस्पेंशन कमजोर हो जाता है और ध्यान ना दिए जाने के कारण खराब हो जाता है।
 

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें