फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार में चला जाए बरसात का पानी तो क्या होगा? भूलकर भी न करें यह काम

Sun, 21 Jul 2024 12:37 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के दौरान अगर गलती से कार में पानी चला जाए तो क्या करना चाहिए। इस सवाल का जवाब बहुत ही कम लोग जानते  हैं। ऐसे में कार चालकों को बाद में भारी नुकसान के साथ पछतावा भी होता है। जानें क्या है डिटेल।
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के उत्तरी हिस्से समेत कई राज्यों में मानसून की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मानसून के समय में बरसात कभी भी हो सकती है। बरसात के वक्त अगर आप कार चला रहे हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतनी हैं। वरना लाखों रुपये की कार को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश के दौरान कई बार कार में पानी चला जाता है, ऐसे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती है कि अब उन्हें क्या करना है, इस वजह से बाद में काफी बड़े खर्चे के साथ ही पछतावा भी होता है। मगर आपको घबराने की जरूरत नहीं है, इस खबर में जानिए आपको किन टिप्स को फॉलो करना है, ताकि बरसात के पानी से कार को कोई नुकसान न हो। 

विज्ञापन

पानी में जाने से बचें

अगर आपके हैचबैक या सेडान कार है तो कोशिश करें सड़क पर बारिश के पानी में से कार को न निकालें, वरना कार में पानी जा सकता है। वहीं, अगर एसयूवी है तो भी यह गाड़ी एक स्तर तक ही पानी को झेल सकती है। इसके बाद इसमें पानी चला जाता है। ऐसे में बेहतर विकल्प यही है कि कार को पानी वाले रास्ते पर लेकर जाने से बचें। 

कार को सूखी जगह पर रोकें

वहीं, अगर कार को पानी में से लेकर जाना बहुत मजबूरी बन जाएं तो किसी सूखी जगह पर कार को रोककर गाड़ी में गए पानी को बाहर निकालने की कोशिश करें। इस काम में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी है। इसके अलावा अगर कोई आसपास कार मैकेनिक या कार गैराज मिल जाएं तो कार को वहीं लेकर जाएं, वहां पर कार को बेहतर ढंग से चेक किया जा सकें। 

पानी बाहर निकालें

वहीं, अगर आप कार के साथ पानी में फंस गए हैं तो फौरन कार के इंजन को बंद कर दें और खुद को बाहर निकालें और फिर कार को पानी में से बाहर लाने की कोशिश करें। अगर पानी का स्तर ज्यादा है तो किसी वाहन टोइंग की मदद लें। 
कार में पानी जाने के बाद देखें कि पानी कितना अंदर गया है, अगर कार के मैट तक ही पानी गया है तो कार के सारे दरवाजें खोल दें। ऐसे में किसी कपड़ें से मैट को साफ करें। अगर पानी का स्तर सीटों तक है तो सभी सीटों को खोलकर हटा दें, ताकि पानी जल्दी बाहर आ जाए।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक पार्ट्स करें चेक

कार में अगर बरसात का पानी ज्यादा चला गया है तो चेक करें कि गाड़ी के सभी इलेक्ट्रिक पार्ट्स सही से काम कर रहे हैं या नहीं। इस दौरान कार की बैटरी का कनेक्शन बंद कर दें, ताकि बैटरी को नुकसान न हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें