बारिश में कैसे बढ़ाएं स्कूटर का माइलेज? यहां जानें अगर आप सोचते हैं कि मानसून की बारिश में स्कूटर की माइलेज नहीं बढ़ सकती तो आप गलत सोचते हैं, आगे जानिए क्या हैं उपाय। अगर आप नियमित समय पर स्कूटर की सर्विस कराएंगे तो बारिश के मौसम में भी स्कूटर की माइलेज बढ़ सकती है। स्कूटर को कम से कम हफ्ते में एक बार सही ढंग से साफ करें। ऐसा करने से सारी गंदगी बाहर आ जाती है और स्कूटर की क्षमता बढ़ जाती है। कई बार लोग बिना जरूरत के भी स्कूटर का इंजन चालू रखते हैं, ऐसे में जब स्कूटर न चल रहा हो तो इंजन को ऑफ कर दें। स्कूटर के टायरों का सही रखरखाव और सही मात्रा में एयर प्रेशर से भी माइलेज पर प्रभाव पड़ता है। बरसात के दौरान स्कूटर पर अधिक वजन न रखें, वरना माइलेज कम हो सकती है, इसका ध्यान रखना है। स्कूटर के इंजन पर कम दबाव दें, साथ ही सीमित गति से स्कूटर चलाएं, ऐसा करने से माइलेज बढ़ सकती है। अगर स्कूटर में अच्छी गुणवत्ता का फ्यूल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे माइलेज पर अच्छा असर पड़ता है। Auto