फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automatic Transmission In Car: ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में भी मिलते हैं पांच विकल्प, जानें क्या होता है फर्क

Thu, 22 Jun 2023 09:26 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब भी हम कार खरीदने जाते हैं तो अक्सर सिर्फ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार के बारे में जानकारी मिलती है। लेकिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कितनी तरह के होते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
Automatic Car - फोटो : For Reference Only

किसी भी कार में दो तरह के ट्रांसमिशन मिलते हैं। इनमें से एक मैनुअल होता है जबकि दूसरा ऑटोमैटिक। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिर्फ एक ही तरह का नहीं होता है बल्कि इसमें भी पांच विकल्प मिलते हैं। इनमें क्या फर्क होता है, इसकी जानकारी भी इस खबर में हम आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी तरह के होते हैं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
दुनियाभर में कारों में दो तरह के ट्रांसमिशन मिलते हैं। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होते हैं। लेकिन ऑटोमैटिक में भी पांच तरह के विकल्प मिलते हैं। इनमें एएमटी, डीसीटी, आईएमटी, सीवीटी और टॉर्क कनवर्टर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एएमटी
एएमटी ट्रांसमिशन में ऑटोमैटिक क्लच के साथ ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट होते हैं। इसमें ऑटोमैटिक के साथ ही मैनुअल मोड भी मिलता है और जरूरत के समय ऐसी कारों को मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार की तरह भी चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आईएमटी
इसे इंटेलीजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन कहा जाता है। यह सभी तरह के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में सबसे ज्यादा किफायती ट्रांसमिशन है। यह क्लच को ऑटोमैटिक तरह से कंट्रोल करता है। इस तरह की कार में भी क्लच पैडल नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सीवीटी
सीवीटी ट्रांसमिशन को कारों में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इस तकनीक के साथ आने वाली कारों में सबसे ज्यादा आराम मिलता है। इस तरह की तकनीक का उपयोग कुछ दो पहिया वाहनों में भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

6 of 7
Automatic car
टॉर्क कनवर्टर
टॉर्क कनवर्टर एक महंगी तकनीक वाला ट्रांसमिशन है। इस तरह का ट्रांसमिशन फ्यूल एफिशियंसी और परफॉर्मेंस में अच्छा तालमेल बनाकर रखता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
डीसीटी
डीसीटी ट्रांसमिशन अक्सर महंगी और लग्जरी कारों में ही देखने को मिलता है। इसका कारण यह है कि यह भी सीवीटी, टॉर्क कनवर्टर की तरह ही महंगा ट्रांसमिशन होता है। यह काफी बेहतरीन और तुरंत रिस्पांस देने वाला गियरबॉक्स है। इसमें गियर की शिफ्टिंग काफी तेजी से और आसानी से होती है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें