फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Drive Options: टू व्हील ड्राइव या फॉर व्हील ड्राइव में से किसे चुनना बेहतर, जानिए दोनों में अंतर

Sat, 31 Aug 2024 04:18 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप नई कार खरीद रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव में क्या फर्क होता है। शहर की सड़कों के लिए किस ड्राइविंग विकल्प का चुनाव करना बेहतर है। आगे खबर में जानिए पूरी जानकारी।
विज्ञापन
Car Drive Options - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार निर्माता नए-नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपने वाहन को लगातार बाजार में उतार रहे हैं। ऐसे में काफी वाहन 2WD यानी टू व्हील ड्राइव और कुछ 4WD फॉर व्हील ड्राइव पर चलती हैं। मगर काफी लोग इन दोनों के बीच का अंतर नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में जब भी लोग नई कार लेने जाते हैं तो जानकारी के अभाव में गलत विकल्प को चुन लेते हैं। अगर आप इन दोनों में क्या अंतर है और शहर के रास्तों के लिए कौन सा विकल्प बेहतर रहेगा, इस बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए पढ़ते हैं कि क्या है डिटेल।

विज्ञापन
Trending Videos

टू व्हील ड्राइव (2WD) की जानकारी

वाहन निर्माता कार में ड्राइव के दो ऑप्शन देते हैं। इसमें टू व्हील ड्राइव 2WD एक विकल्प होता है, इस विकल्प में इंजन की ताकत सिर्फ दो पहियों तक ही सीमित होती है। अधिकतर कारों में टू व्हील ड्राइव 2WD का ऑप्शन गाड़ी के आगे वाले पहियों में मिलता है। हालांकि, कई कारों में पीछे वाले पहियों में भी टू व्हील ड्राइव 2WD का विकल्प मिलता है। 
टू व्हील ड्राइव में कार के पहियों को चलाने के लिए ज्यादा पार्ट्स की जरूरत नहीं होती है। यही वजह है कि इसमें फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। इसके साथ ही टू व्हील ड्राइव में कार चलाना काफी आसान होता है। इसके अलावा इस ड्राइव के साथ आने वाली कार का दाम फॉर व्हील ड्राइव वाली कार के मुकाबले कम होता है। 

फॉर व्हील ड्राइव (4WD) की डिटेल

देश के कई कार निर्माता कारों को फॉर व्हील ड्राइव के विकल्प के साथ पेश करते हैं। इस ड्राइव में कार के चारों पहियों को बराबर मात्रा में ताकत मिलती है। इसके बाद पहिए तेजी से घूमते हैं और कार सरपट दौड़ती है। इस ड्राइव में कार की फ्यूल एफिशियंसी बढ़ जाती है, क्योंकि कार चलाने के लिए चार पहियों को ताकत देनी होती है। हालांकि, अगर आप अक्सर पहाड़ी रास्तों पर या फिर टूटी और खराब सड़क पर सफर करते हैं तो यह ड्राइव एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। फॉर व्हील ड्राइव के साथ आने वाली कार की कीमत टू व्हील ड्राइव वाली कार की तुलना में अधिक होती है। 
विज्ञापन

कौन सा विकल्प बेहतर

टू व्हील ड्राइव और फॉर व्हील ड्राइव में से किस विकल्प को चुनना बेहतर रहेगा। इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां की सड़के अच्छी तरह से बनी हुई हैं तो टू व्हील ड्राइव को चुन सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां की सड़कों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है तो फिर फॉर व्हील ड्राइव वाली कार को चुनना बेहतर रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें