कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एसयूवी के कंपनी की ओर से दो नए वैरिएंट को लॉन्च किया गया है। किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी के नए वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं। आइए जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार नए विकल्प पेश किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक एसयूवी के दो नए वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी के नए वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं। साथ ही इनमें मिलने वाले फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स की जानकारी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
लॉन्च हुए वैरिएंट
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर आने वाली किआ सेल्टॉस के दो नए वैरिएंट्स को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इन वैरिएंट्स में कई सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। साथ ही कुछ और फीचर्स भी ऑफर किए जा रहे हैं।
कैसे हैं फीचर्स
किआ सेल्टॉस के दो नए वैरिएंट में कंपनी की ओर से 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। साथ ही कुछ अतिरिक्त कीमत देकर ग्राहक ऑल ब्लैक सनरूफ लाइनिंग को भी चुन सकते हैं। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के दो नए वैरिएंट्स में जीटीएक्स प्लस एस और जीटीएक्स प्लस एक्स लाइन एस शामिल हैं। इसमें छह स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रियर कैमरा, बोस ऑडियो सिस्टम, सराउंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से किआ सेल्टॉस में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जाता है। जिससे एसयूवी को 113 हॉर्स पावर के साथ 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ ही अन्य इंजन भी मिलता है जो 115 हॉर्स पावर के साथ 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस एसयूवी में छह स्पीड एमटी और आईवीटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।
कितनी है सुरक्षित
कंपनी की ओर से किआ सेल्टॉस के दो नए वैरिएंट्स में एडीएएस फीचर को भी दिया गया है। जिससे एसयूवी काफी सुरक्षित हो जाती है। एडीएएस फीचर में कंपनी ने 17 सेफ्टी फीचर्स को भी दिया है। इसमें लेवल-2 का एडीएएस फीचर मिलता है। साथ ही ईपीबी और ऑटो होल्ड फीचर को भी दिया गया है।