फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS X: टीवीएस ने लॉन्च किया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Thu, 24 Aug 2023 09:30 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीवीएस की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसकी कीमत क्या है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : tvs motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स को लॉन्च कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ स्कूटर
टीवीएस मोटर्स की ओर से अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी की ओर से आई क्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन


क्या हैं खूबियां
कंपनी की ओर से इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खूबियों को दिया गया है। इसमें 10.2 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन को टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट कनेक्टिड फीचर्स, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑन बोर्ड गेम्स, वेब ब्राउसर, लाइव लोकेशन शेयरिंग, की-लैस, एलईडी हेडलाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


कितनी दमदार बैटरी और मोटर
कंपनी की ओर से एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में जो मोटर दी गई है उससे 11 किलोवाट की पावर जनरेट होती है। स्कूटर 2.6 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसके साथ ही इसमें कई रीजन मोड मिलते हैं, जिससे स्कूटर की रेंज को बढ़ाने में मदद मिलती है। स्कूटर में 4.44 किलोवाट आवर की बैटरी दी जाती है। जिससे स्कूटर को करीब 140 किलोमीटर की रेंज मिलती है। बैटरी को 50 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 4.30 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से इस स्कूटर को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लाया गया है। जिसके कारण इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरुम बेंगलुरु रखी गई है। टीवीएस एक्स स्कूटर पर फेम सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें